Loading...

Ind Vs Nz 2nd T20: टीम इंडिया ने दूसरे टी20 में न्यूजीलैंड को 65 रनों से हराया, सूर्यकुमार का शतक….

SAPNA THAKUR • 20 Nov 2022 • 1 Min Read

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला भारत के नाम रहा। आज खेले गए इस रोचक मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 65 रन से हराया। इसके साथ ही टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त बना ली है। पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था, लेकिन दूसरा मैच जीतकर भारत ने 1-0 की बढ़त बना ली है। अब आखिरी मैच जीतकर भारत 2-0 से सीरीज जीत सकता है।

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस मुकाबले में भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट खोकर 191 रन बनाए। भारत के लिए सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 111 रन बनाए। ईशान किशन ने 36 रन बनाए और हार्दिक-श्रेयस ने 13-13 रन की पारी खेली। वहीं, न्यूजीलैंड के लिए टिम साउदी ने तीन और लोकी फर्ग्यूसन ने दो विकेट लिए। इसके जवाब में कीवी टीम 18.5 ओवर में 126 रन ही बना पाई और मुकाबला 65 रन से हार गई।