Loading...

IND vs SA 1st ODI: भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन, साउथ अफ्रीका को 8 विकेट से हराया

Ankita • 17 Dec 2023 • 1 Min Read

भारत ने साउथ अफ्रीका को पहले वनडे में 8 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। आज 17 दिसंबर (रविवार) को जोहानिसबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने भारत को 117 रनों का टारगेट दिया था, जिसे भारतीय टीम ने 16.4 ओवरों में हासिल कर लिया।

दोनों टीमों के बीच दूसरा वनडे मुकाबला 19 दिसंबर को पोर्ट एलिजाबेथ में होगा। भारतीय टीम को टारगेट चेज करने में कोई खास परेशानी झेलनी नहीं पड़ी। 23 रनों के स्कोर पर ऋतुराज गायकवाड़ के आउट होने के बाद साई सुदर्शन और श्रेयस अय्यर ने 88 रनों की साझेदारी करके मैच भारत की झोली में कर दिया।

अपने डेब्यू मुकाबला खेल रहे साई सुदर्शन ने 43 गेंदों पर नाबाद 55 रन बनाए, जिसमें 9 चौके शामिल रहे। वहीं श्रेयस ने 45 गेंदों पर 52 रनों की पारी खेली, जिसमें 6 चौके और एक सिक्स शामिल रहा।