IND vs WI Live Streaming: भारत-वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत, जानें कब और कहां देखें मैच
भारतीय क्रिकेट टीम अपने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 चक्र की शुरुआत करने जा रही हैं। भारत आज 12 जुलाई, बुधवार से वेटइंडीज़ दौरे पर दो टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत करने जा रही हैं। सीरीज का पहला टेस्ट आज डोमिनिका में खेला जाएगा।
डोमिनिका में भारतीय टीम 13 साल बाद टेस्ट मैच खेलेगी। भारत ने इस मैदान पर 2011 में एकमात्र मैच खेला था, जो ड्रा रहा। भारत और वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 12 से 16 जुलाई के बीच पहला टेस्ट डोमिनिका के विंडसॉर पार्क में खेला जाएगा।
इस मैदान पर भारत का यह दूसरा टेस्ट होगा। भारतीय टीम वेस्टइंडीज से साल 2002 से लेकर अभी तक कोई टेस्ट मैच नहीं हारी है। ऐसे में वह जीत का क्रम जारी रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। साल 2002 में ही भारत को वेस्टइंडीज से उसके घरेलु मैदान पर अंतिम हार झेलनी पड़ी थी।
भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला टेस्ट भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। टीवी पर सीधा प्रसारण अलग-अलग भाषाओं में डीडी स्पोर्ट्स पर होगा। यह फ्री डीटीएच पर ही देखा जा सकता है।
मैच (jio Cinema) और (Fancode App) और वेब साइट पर भी देखा जा सकता है। (Jio Cinema) एप या वेबसाइट पर फ्री में मैच को देख पाएंगे। (Fancode) पर देखने के लिए कीमत चुकानी होगी।