लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

Asia Cup 2023: भारत-पाकिस्तान के बीच इस दिन यहां होगा मुकाबला….

Ankita | 19 जुलाई 2023 at 3:59 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

एशिया कप 2023 में भारत और पाकिस्तान के बीच 2 सितंबर को मुकाबला देखने को मिल सकता है। ये मैच श्रीलंका के कैंडी में खेला जाएगा। एशिया कप 2023 के शेड्यूल की अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन इसे जल्द ही जारी किया जा सकता है। इस बार टूर्नामेंट का आयोजन हाईब्रीड मॉडल में होगा।

टूर्नामेंट के कुछ मैच पाकिस्तान में और बाकी मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच मुल्तान में खेला जाएगा, जिसमें मेजबान पाकिस्तान का मुकाबला नेपाल से होगा और फाइनल 17 सितंबर को कोलंबो में होगा। टूर्नामेंट में कुल 13 मैच खेले जाएंगे, जो सभी पाकिस्तान मानक समय (भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे) दोपहर 1 बजे शुरू होने वाले हैं।

पाकिस्तान को ग्रुप ए में भारत और नेपाल के साथ रखा गया है जबकि श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान ग्रुप बी में हैं। प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सुपर फोर चरण के लिए क्वालीफाई करेंगी और इस चरण में शीर्ष दो टीमें फाइनल में पहुंचेंगी। एशिया कप, जो इस बार 50 ओवर के प्रारूप में खेला जाएगा, अनिवार्य रूप से भारत में 5 अक्टूबर से शुरू होने वाले एकदिवसीय विश्व कप के लिए नेपाल को छोड़कर छह टीमों में से पांच की तैयारी है।”

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]