लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

Indian Air Force Day 2022: अगले साल से वायुसेना में शामिल होंगी महिला अग्निशामक

SAPNA THAKUR | 8 अक्तूबर 2022 at 11:23 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

देश में आज, 08 अक्तूबर 2022 को इंडियन एयरफोर्स डे मनाया जा रहा है। 1932 में स्थापित हुई भारतीय वायु सेना (IAF) का जश्न इस बार चंडीगढ़ में मनाया जा रहा है। 90 साल की उत्कृष्टता को चिह्नित करते हुए, भारतीय वायु सेना (IAF) का समारोह पंजाब के चंडीगढ़ में बैंड मार्च और परेड के साथ शुरू हुआ। इस दौरान वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी ने बड़ी घोषणा की।

उन्होंने कहा कि हम अगले साल से महिला अग्निवीरों को भी शामिल करने की योजना बना रहे हैं। बुनियादी ढांचे का निर्माण प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना के माध्यम से वायु योद्धाओं को वायुसेना में शामिल करना हम सभी के लिए एक चुनौती है। लेकिन इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि यह हमारे लिए भारत के युवाओं की क्षमता का दोहन करने और इसे राष्ट्र की सेवा में लगाने का अवसर है। वहीँ, एयरफोर्स डे के मौके पर एयर फोर्स को नई कॉम्बैट ड्रेस मिल गई है। 

महिला अग्निवीर भी जल्द
वायुसेना प्रमुख ने कहा कि हम केंद्र सरकार की अग्निपथ स्कीम पर प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रहे हैं। अगले साल तक महिला अग्निवीरों को भी वायुसेना में भर्ती किया जाएगा। हालांकि उन्होंने कहा कि अग्निपथ स्कीम के तहत वायु योद्धाओं को भर्ती करना सभी के लिए चुनौती है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

सरकार ने दी हथियार प्रणाली शाखा के निर्माण को मंजूरी
वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी ने एयरफोर्स की 90वीं वर्षगांठ के अवसर पर चंडीगढ़ में कहा कि इस ऐतिहासिक अवसर पर यह घोषणा करते हुए मुझे खुशी हो रही है कि सरकार ने भारतीय वायु सेना में अधिकारियों के लिए एक हथियार प्रणाली शाखा के निर्माण को मंजूरी दे दी है। 

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]