Loading...

Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में भूकंप से अब तक 162 लोगों की मौत, सैकड़ों घायल

SAPNA THAKUR • 22 Nov 2022 • 1 Min Read

इंडोनेशिया में सोमवार को आए भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। इस दौरान डेढ़ सौ से अधिक लोगों को जहां अपनी जान गवानी पड़ी तो वहीं दूसरी तरफ 700 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। बता दें, इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में सोमवार को आये भूकंप में अब तक 162 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।

हालांकि, मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। सोमवार को आये इस भूकंप की तीव्रता 5.6 रही जिससे 2000 से अधिक घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। साथ ही 5,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित केंद्रों में ले जाया गया है। उधर, बड़ी संख्या में लोग मलबे में दबे हुए हैं जिन्हे निकालने के लिए आज मंगलवार को बचाव कर्मी मौके पर जुटे हुए है।

भूकंप के 25 झटके
इंडोनेशिया की मौसम एवं जलवायु विज्ञान और भूभौतिकीय एजेंसी के मुताबिक, भूकंप आने के बाद 25 झटके और दर्ज किए गए। इस दौरान लोगों में भय पैदा हो गया था। भूकंप की वजह से मरीजों को आनन फानन में डॉक्टरों ने अस्पताल से बाहर निकाला। अस्पतालों से मरीजों को सुरक्षित निकालने के बाद डॉक्टरों ने राहत की सांस ली। हालांकि इस दौरान गंभीर मरीजों का इलाज ठप रहा।