Loading...

INTERVIEW / ज्वाली तथा कांगड़ा उप-रोजगार कार्यालयों में आईटीआई ऑपरेटर के 50 पदों के लिए साक्षात्कार आयोजित होंगे

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 22 Apr 2025 • 1 Min Read

धर्मशाला

आईटीआई पास पुरुष अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा अवसर, 23 और 26 अप्रैल को होंगे साक्षात्कार

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने बताया कि एच.आर. इंडस्ट्रीज (सी-107/108 फोकल पॉइंट एक्सटेंशन, जालंधर, पंजाब) द्वारा आईटीआई ऑपरेटर (केवल पुरुष) के 50 पदों की भर्ती के लिए धर्मशाला क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय को अधिसूचना प्राप्त हुई है। यह पद आईटीआई फिटर, टर्नर, वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन और मोटर मैकेनिक ट्रेड्स से पास युवाओं के लिए उपलब्ध हैं।

शैक्षणिक योग्यता और वेतन
इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता ITI निर्धारित की गई है और उम्र सीमा 18 से 35 वर्ष रखी गई है। चयनित अभ्यर्थियों को ₹14,000 मासिक वेतन दिया जाएगा।

साक्षात्कार की तिथियां और स्थान

  • 23 अप्रैल 2025: उप-रोजगार कार्यालय, ज्वाली
  • 26 अप्रैल 2025: उप-रोजगार कार्यालय, कांगड़ा
    दोनों दिन साक्षात्कार सुबह 10:30 बजे से शुरू होंगे।

साक्षात्कार के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • दो पासपोर्ट साइज फोटो
  • मूल प्रमाण पत्र
  • रिहायशी प्रमाण पत्र
  • बायोडाटा
  • अनुभव प्रमाण पत्र (यदि हो)

ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य
अभ्यर्थियों को https://eemis.hp.nic.in पोर्टल पर अपने ईमेल या मोबाइल नंबर से लॉगिन कर HR Industries की रिक्तियों पर आवेदन करना अनिवार्य है।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:
मोबाइल नंबर – 9815999219