Loading...

Interview / धर्मशाला में एसबीआई लाइफ के 45 पदों के लिए 6 अक्टूबर को होंगे साक्षात्कार

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 7 Hours Ago • 1 Min Read

Interview / एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस धर्मशाला में फाइनेंस एडवाइजर, पार्ट टाइम बिजनेस एसोसिएट और यूनिट मैनेजर के कुल 45 पदों के लिए 6 अक्टूबर को साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। पात्र महिला और पुरुष अभ्यर्थी निर्धारित दस्तावेजों के साथ इसमें भाग ले सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी के नियमानुसार 30,000 से 35,000 रुपये प्रतिमाह वेतन और अन्य सुविधाएं दी जाएंगी।

धर्मशाला

जिला रोजगार अधिकारी कांगड़ा अक्षय कुमार ने बताया कि साक्षात्कार सुबह 10:30 बजे एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, श्याम नगर, धर्मशाला स्थित यूको बैंक में होंगे। इन पदों के लिए 25 से 60 वर्ष आयु वर्ग के बारहवीं पास और स्नातक अभ्यर्थी पात्र होंगे। महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार संबंधित पदों के लिए साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं।

साक्षात्कार के लिए जरूरी दस्तावेज

इच्छुक अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के समय दो पासपोर्ट आकार की तस्वीरें, हिमाचली प्रमाणपत्र का मूल दस्तावेज और बायोडाटा की प्रति साथ लानी होगी। अनुभव प्रमाणपत्र उपलब्ध होने पर उसे भी प्रस्तुत किया जा सकता है। साक्षात्कार और पदों से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01892-224892 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related Topics: •