Loading...

Interview: ऊना में सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर के 80 पदों के लिए साक्षात्कार 25 अगस्त को

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 34 Mins Ago • 1 Min Read

Interview: सिस इंडिया लिमिटेड, आरटीए हमीरपुर की ओर से पुरुष वर्ग में सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर के 80 पद भरे जाएंगे। इसके लिए 25 अगस्त को सुबह 10:30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को एक महीने की ट्रेनिंग के बाद विभिन्न संस्थानों में नियुक्ति दी जाएगी।

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 10वीं कक्षा उत्तीर्ण और अनुत्तीर्ण अभ्यर्थी पात्र होंगे। आवेदकों की आयु 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों के लिए 18 हजार से 24 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन निर्धारित किया गया है। एक महीने का प्रशिक्षण पूरा होने के बाद उन्हें एटीएम, अस्पतालों, औद्योगिक क्षेत्रों, मॉल और अन्य संस्थानों में नियुक्त किया जाएगा।

साक्षात्कार के लिए जरूरी दस्तावेज

इच्छुक अभ्यर्थी शैक्षणिक योग्यता प्रमाणपत्र, जन्मतिथि प्रमाणपत्र, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड और दो पासपोर्ट आकार के फोटो लेकर साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं। सभी प्रमाणपत्र मूल रूप में प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। भर्ती प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी 85580-62252 पर संपर्क कर सकते हैं। साक्षात्कार में आने-जाने के लिए किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

Related Topics: