लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

IPL 2023: आज 10 साल बाद धर्मशाला में होगा आईपीएल मैच, 1,200 पुलिस जवान है तैनात

Ankita | 17 मई 2023 at 12:03 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में आज बुधवार को आईपीएल मैच खेला जाएगा। बता दें क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में आज 10 साल बाद मैच खेला जा रहा है। वहीं पंजाब किंग्स की टीम दिल्ली कैपिटल्स के साथ टकराएगी। इस सीजन के 64वें और 66वें आईपीएल मैच का गवाह बनने के लिए स्टेडियम सज चुका है।

मैदान के चारों ओर हार्डिंग और एलईडी लगाई जा चुकी हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्टेडियम और आसपास के क्षेत्रों में 1,200 पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए पंजाब की टीम को हर हाल में जीतना होगा। शिखर की कप्तानी में पंजाब और वार्नर की अगवाई में दिल्ली कैपिटल की टीम मैदान में उतरेगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

मैच से पहले बारिश के देवता इंद्रुनाग के दरबार में एसोसिएशन प्रबंधन ने माथा टेका, ताकि मैच के दौरान मौसम साफ रहे। आईपीएल अध्यक्ष अरुण धूमल भी यहां मैच देखने आएंगे। मैच से पहले मंगलवार को दोनों ही टीमों ने अभ्यास वर्ग के दौरान जमकर पसीना बहाया। पंजाब की टीम ने सायं 4:30 बजे अभ्यास शुरू किया, जबकि प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें खो चुकी दिल्ली की टीम 6:30 बजे स्टेडियम पहुंची।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]