HNN/ धर्मशाला
दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्टेडियमों में शुमार इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला आईपीएल मैचों की मेजबानी के लिए तैयार है। करीब 10 साल बाद स्टेडियम में 17 और 19 मई को 2 आईपीएल मैच खेले जाएंगे। पंजाब किंग्स इलेवन, राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली की टीमें खेलने आएंगी। वहीं स्टेडियम में इस बार राई घास के अलावा बरमूडा घास की नई किस्म का बीज लगाया गया है। मैचों के लिए एचपीसीए की तैयारियां जोरों पर चल रही है।
पंजाब किंग्स इलेवन की टीम 14 मई को धर्मशाला पहुंच जाएगी और लगातार 3 दिन तक अभ्यास भी करेगी। मैचों के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा, राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू को एसोसिएशन की ओर निमंत्रण दिया जाएगा। आईपीएल मैचों में इस बार 800 से 1000 रुपए तक सबसे सस्ता टिकट मिल सकता है। जबकि सबसे महंगा टिकट 10 से 15 हजार तक होने की उम्मीद है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
धर्मशाला के मैच की टिकटों के लिए आईपीएल फ्रैंचाइजी पंजाब किंग्स इलेवन 15 अप्रैल तक टिकटों के दाम तय कर इसकी ऑनलाइन बिक्री शुरू कर देगी। इसके अलावा मई माह में धर्मशाला स्टेडियम के बाहर ऑफलाइन टिकट बिक्री काउंटर स्थापित किए जाएंगे। जहां पर क्रिकेट प्रेमी धर्मशाला में होने वाले मैच की टिकट काउंटर से खरीद सकते है।
इसके अलावा मैच की टिकटों के साथ ऑनलाइन बुक की गई टिकटों की हार्ड कॉपी के लिए भी काउंटर स्थापित किया जाएगा। जिसमें ऑनलाइन बुक की गई टिकटों रसीद दिखाकर टिकटों की हार्ट कॉपी ले सकते है। एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि मैच की टिकटों के दाम आईपीएल फ्रैंचाइजी ही तय करेगी। जिसकी ऑनलाइन बिक्री 15 अप्रैल से शुरू होगी। जबकि मई माह में धर्मशाला स्टेडियम के बाहर ऑफलाइन टिकट बिक्री काउंटर स्थापित किया जाएगा।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group