Loading...

IPL final 2023: चेन्नई ने दर्ज की शानदार जीत, गुजरात को 5 विकेट से हराया

Ankita • 30 May 2023 • 1 Min Read

धोनी की कप्तानी वाली टीम ने एक बार फिर इतिहास रच दिया। बारिश की लुका छुपी के बीच खेले गए आईपीएल के 16वें सीजन के खिताबी मुकाकले में चेन्नई सुपर किंग्स ने मैच के अंतिम गेंद पर रोमांचक मुकाबले में डिफेंडिंग चैम्पियन गुजरात टाइंटस को उसके घरेलू मैदान पर 5 विकेट से हराया।

इसी जीत के साथ चेन्नई ने पांचवीं बार खिताब पर कब्जा जमाया और मुंबई इंडियंस के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। चेन्नई इससे पहले 2010, 2011, 2018 और 2021 में चैम्पियन बन चुके हैं। जानकारी अनुसार, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 214 रन बनाए।

इसके बाद बारिश ने खलल डाला और ढाई घंटे का खेल खराब किया। 12.10 पर मैच दोबारा शुरू हुआ। डकवर्थ लुईस नियम के तहत चेन्नई को 15 ओवर में 171 रन का लक्ष्य मिला। इस जीत के साथ चेन्नई के मुंबई के सबसे ज्यादा पांच बार खिताब जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। गुजरात की ओर से साई सुदर्शन ने शानदार पारी खेली।

वह शतक से चूक गए और 47 गेंदों में आठ चौके और छह छक्के की मदद से 96 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद चेन्नई के लिए डेवोन कॉनवे ने 25 गेंदों में सबसे ज्यादा 47 रन बनाए।

आखिरी तीन ओवर का रोमांच

आखिरी तीन ओवर में चेन्नई को जीत के लिए 38 रन चाहिए थे। 13वें ओवर में मोहित शर्मा गेंदबादी के लिए आए। तब अंबाती रायुडू और शिवम दुबे क्रीज पर थे। पहली तीन गेंद पर अपना आखिरी मैच खेल रहे अंबाती रायुडू ने दो छक्के और एक चौका लगाया।

चौथी गेंद पर वह आउट हो गए। इस दौरान उन्होंने दो छक्के और एक चौका लगाया। हालांकि, उन्होंने मैच चेन्नई के पक्ष में मोड़ दिया। अगली ही गेंद पर धोनी बिना खाता खोले आउट हो गए। इस ओवर में 17 रन बने।

14वें ओवर में मोहम्मद शमी के ओवर में आठ रन बने। आखिरी ओवर में सीएसके को जीत के लिए 13 रन चाहिए थे। पहली चार गेंदों पर तीन रन आए। इसके बाद आखिरी दो गेंदों पर सीएसके को 10 रन चाहिए थे।

स्ट्राइक पर रवींद्र जडेजा थे। पांचवीं गेंद पर जडेजा ने छक्का लगाया। आखिरी गेंद जडेजा ने चौका लगाकर चेन्नई को जीत दिलाई।