JNV Lateral Entry: सिरमौर में कक्षा 9 व 11 की रिक्त सीटों के लिए पंजीकरण शुरू
JNV Lateral Entry: सिरमौर के जुड्डा का जोहड़ स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 9 और 11 की रिक्त सीटों पर प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पार्श्व प्रवेश चयन परीक्षा-2027 के लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।
नाहन
विद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार ने बताया कि कक्षा 9 में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी https://cbseitms.nic.in/2026/nvsix_9 पर निशुल्क आवेदन कर सकते हैं। कक्षा 11 में प्रवेश के लिए आवेदन https://cbseitms.nic.in/2026/nvsix_11 के माध्यम से जमा होगा। दोनों कक्षाओं की रिक्त सीटें पार्श्व प्रवेश चयन परीक्षा-2027 के माध्यम से भरी जाएंगी।
प्राचार्य के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया से संबंधित प्रॉस्पेक्टस पंजीकरण पोर्टल पर उपलब्ध कराया गया है। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी और प्रॉस्पेक्टस देख सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 है।