JNV / पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला में 11वीं कक्षा प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित
JNV : पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, पपरोला ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 11वीं (वाणिज्य संकाय) की रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु पात्र विद्यार्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित पात्रता शर्तों के अनुसार 25 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कांगड़ा/पपरोला
विद्यालय के प्राचार्य द्वारा जारी जानकारी के अनुसार प्रवेश के लिए वही विद्यार्थी पात्र होंगे जिनकी जन्मतिथि 1 जून 2009 से 31 जुलाई 2011 के बीच हो। इसके अलावा अभ्यर्थी ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कांगड़ा जिले के किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से कक्षा 10वीं न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो।
गणित विषय के लिए अलग पात्रता
प्राचार्य ने बताया कि वाणिज्य संकाय में गणित विषय लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए गणित विषय में भी न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। निर्धारित पात्रता पूरी करने वाले विद्यार्थी ही प्रवेश प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे।
25 जून तक भर सकेंगे आवेदन
इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थी गूगल फॉर्म के माध्यम से अपना आवेदन 25 जून 2026 तक जमा कर सकते हैं। विद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की है ताकि प्रवेश प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न की जा सके।
👇
आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें 👉 यहां क्लिक करें