JOBS / एचएमसीई-वैली लुधियाना में टेक्निकल एसोसिएट के 25 पद, 5 मार्च को नगरोटा बगवां में साक्षात्कार
एचएमसीई-वैली प्राइवेट लिमिटेड लुधियाना द्वारा टेक्निकल एसोसिएट के 25 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। इच्छुक अभ्यर्थी 5 मार्च को ओबीसी भवन नगरोटा बगवां में साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।
धर्मशाला
25 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया
क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि एचएमसीई-वैली प्राइवेट लिमिटेड, लुधियाना द्वारा पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों के लिए कुल 25 टेक्निकल एसोसिएट पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता जमा दो, आईटीआई अथवा मैकेनिकल, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रिकल व इलेक्ट्रॉनिक्स में डिप्लोमा निर्धारित की गई है।
आयु सीमा व वेतनमान
अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 32 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। चयनित उम्मीदवारों को कंपनी द्वारा 17 हजार से 22 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जाएगा।
5 मार्च को नगरोटा बगवां में साक्षात्कार
इच्छुक अभ्यर्थी 05 मार्च 2026 को प्रातः 10 बजे ओबीसी भवन, नगरोटा बगवां में उपस्थित होकर साक्षात्कार दे सकते हैं। अभ्यर्थियों को दो पासपोर्ट साइज फोटो, रिहायशी प्रमाण पत्र, मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, बायोडाटा की प्रति तथा अनुभव प्रमाण पत्र (यदि हो) साथ लाना अनिवार्य है।
साक्षात्कार में भाग लेने के लिए किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता या अन्य भत्ता देय नहीं होगा।