JOBS / करसोग में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के रिक्त 41 पदों हेतु 11 और 12 सितम्बर को एसडीएम कार्यालय में होंगे साक्षात्कार
बाल विकास परियोजना करसोग के अंतर्गत आने वाले विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों को भरने के लिए साक्षात्कार की नई तिथियां घोषित कर दी गई हैं। अब ये साक्षात्कार 11 और 12 सितंबर को आयोजित किए जाएंगे।
करसोग
नई तिथि घोषित
बाल विकास परियोजना अधिकारी करसोग विपाशा भाटिया ने बताया कि पहले साक्षात्कार 5 और 6 सितंबर को होने थे, लेकिन लगातार हो रही बारिश और आपदा की परिस्थितियों को देखते हुए इन्हें स्थगित कर दिया गया।
11 और 12 सितंबर को होंगे साक्षात्कार
अधिकारी ने बताया कि अब साक्षात्कार एसडीएम कार्यालय करसोग में 11 और 12 सितंबर, 2025 को आयोजित किए जाएंगे। इन दो दिनों में सभी पात्र उम्मीदवारों का साक्षात्कार होगा।
आवेदकों के लिए दिशा-निर्देश
सभी उम्मीदवारों को निर्धारित तिथि पर साक्षात्कार में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना अनिवार्य है। उन्हें अपने सभी मूल दस्तावेज साथ लाने होंगे।