Jobs / ऊना में कम्पेटेंट ऑटोमोबाइल के 8 सेल्स एग्जिक्यूटिव पदों के लिए 13 जुलाई को होगा साक्षात्कार
Jobs : कम्पेटेंट ऑटोमोबाइल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, ऊना में सेल्स एग्जिक्यूटिव के 8 पदों पर भर्ती के लिए 13 जुलाई को जिला रोजगार कार्यालय में साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। निर्धारित योग्यता और आयु सीमा पूरी करने वाले अभ्यर्थी आवश्यक दस्तावेजों के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।
ऊना/वीरेंद्र बन्याल
कम्पेटेंट ऑटोमोबाइल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ऊना में 8 पद सेल्स एग्जिक्यूटिव के भरे जाएंगे। इन पदों के लिए साक्षात्कार 13 जुलाई को सुबह 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में लिया जाएगा।जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता स्नातक(ड्राइविंग लाईसेंस अनिवार्य) और आयु सीमा 22 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है।
योग्य व इच्छुक आवेदक अपनी योग्यता प्रमाण पत्र, जन्म तिथि, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, हिमाचली बोनाफाइड व अनुभव प्रमाण पत्र सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 78070-03818 पर सम्पर्क किया जा सकता है। साक्षात्कार में आने जाने का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।