Loading...

JOBS / हिमाचल प्रदेश में बैच वाइज भरे जाएंगे जुनियर ड्राफ्ट्समैन (सिविल) के 5 पद

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 28 Jan 2025 • 1 Min Read

Himachalnow / चंबा

29 जनवरी 2025 तक रोजगार कार्यालय में नामांकन अनिवार्य

JOBS : हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता कार्यालय शिमला द्वारा जूनियर ड्राफ्ट्समैन (सिविल) के 5 पद बैच वाइज आधार पर भरे जाएंगे। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी चंबा अरविंद चौहान ने दी। उन्होंने बताया कि इन पदों का वर्गीकरण निम्न प्रकार से किया गया है:

  • सामान्य वर्ग: 2 पद (2006 तक के बैच के उम्मीदवार पात्र)।
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 2 पद (2020 तक के बैच के उम्मीदवार पात्र)।
  • स्वतंत्रता सेनानियों (अनुसूचित जाति) के परिवारजनों: 1 पद (2024 तक के बैच के उम्मीदवार पात्र)।

जिला रोजगार अधिकारी ने कहा कि योग्य उम्मीदवार 29 जनवरी 2025 तक अपने नाम को संबंधित रोजगार कार्यालय में पंजीकृत करवाएं। जिन आवेदकों ने पहले ही पंजीकरण करवा रखा है, वे अपने पंजीकरण का सत्यापन करवा सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें

इच्छुक उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय चंबा के दूरभाष नंबर 01899-222209 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Topics: