Loading...

Jobs / 13 जुलाई को राजगढ़ आईटीआई में लगेगा अप्रेंटिसशिप मेला, 200 से अधिक युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन II • 12 Jul 2026 • 1 Min Read

Jobs : राजगढ़ आईटीआई में 13 जुलाई को आयोजित होने वाले अप्रेंटिसशिप मेले में 200 से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। मेले में कई प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी और चयनित अभ्यर्थियों को स्टाइपेंड के साथ नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट भी मिलेगा। आईटीआई प्रशासन ने योग्य युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में मेले में भाग लेने की अपील की है।

राजगढ़

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) राजगढ़ में 13 जुलाई को अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया जाएगा। क्षेत्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता निदेशालय (आरडीएसडीई) के सहयोग से आयोजित इस मेले में 200 से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।
मेले में महाले फिल्टर प्राइवेट लिमिटेड (बद्दी), स्वराज इंजन्स प्राइवेट लिमिटेड (मोहाली), सेंट-गोबेन प्राइवेट लिमिटेड, साई कॉर्पोरेशन प्राइवेट लिमिटेड, गोदरेज एंड बॉयस मैन्युफैक्चरिंग कंपनी लिमिटेड तथा इन्फिनिटी राजगढ़ सहित कई प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी।

आईटीआई राजगढ़ के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 15 हजार से 17 हजार रुपये तक स्टाइपेंड मिलेगा। साथ ही उन्हें नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट (एनएसी) भी प्रदान किया जाएगा, जिससे भविष्य में रोजगार की संभावनाएं और मजबूत होंगी।आईटीआई राजगढ़ के प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने योग्य युवाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मेले में भाग लेकर इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि अप्रेंटिसशिप से युवाओं को औद्योगिक अनुभव के साथ-साथ बेहतर करियर बनाने का अवसर भी प्राप्त होगा।

Related Topics: