Loading...

Jobs / संगड़ाह में पशु मित्रों की शारीरिक परीक्षा 7 जुलाई को

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन II • 3 Jul 2026 • 1 Min Read

Jobs : संगड़ाह उपमंडल में पशु मित्रों के 9 पदों की भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षा 7 जुलाई को आयोजित की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया के लिए कुल 150 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है और पंजीकरण सुबह 9 बजे से शुरू होगा। अधिकारियों ने सभी अभ्यर्थियों से निर्धारित समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ परीक्षा स्थल पर पहुंचने की अपील की है।

संगड़ाह

संगड़ाह उपमंडल में पशु मित्रों के 9 पदों की भर्ती प्रक्रिया के तहत शारीरिक परीक्षा 7 जुलाई को आयोजित की जाएगी। परीक्षा संगड़ाह-लुधियाना मार्ग पर किंकरी देवी पार्क के समीप हथौड़ा बाग खेल मैदान में होगी।उपमंडलीय पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अक्षय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि अभ्यर्थियों का पंजीकरण सुबह 9 बजे से शुरू होगा। इसके बाद सबसे पहले महिला अभ्यर्थियों तथा उसके उपरांत पुरुष अभ्यर्थियों की शारीरिक परीक्षा आयोजित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि संगड़ाह उपमंडलीय पशु चिकित्सालय तथा इसके अधीन भरे जाने वाले पशु मित्रों के 9 पदों के लिए कुल 150 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें 103 पुरुष और 47 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं।उन्होंने सभी अभ्यर्थियों से निर्धारित समय पर आवश्यक दस्तावेजों सहित परीक्षा स्थल पर पहुंचने की अपील की है, ताकि भर्ती प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न कराई जा सके।

Related Topics: