कांगड़ा में रसोई गैस आपूर्ति शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी, उपभोक्ता सीधे अधिकारियों से करें संपर्क
Himachalnow / कांगड़ा
कांगड़ा जिले में रसोई गैस आपूर्ति से संबंधित शिकायतों के समाधान के लिए विभिन्न अधिकारियों के संपर्क नंबर जारी किए गए हैं। उपभोक्ता अपने क्षेत्र के अनुसार संबंधित निरीक्षकों और जिला स्तर के अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।
कांगड़ा
उपभोक्ताओं के लिए जारी किए गए संपर्क नंबर
जिला नियंत्रक खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले कांगड़ा, धर्मशाला द्वारा रसोई गैस (एलपीजी) आपूर्ति से संबंधित शिकायतों के निवारण के लिए क्षेत्रवार अधिकारियों के मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं। विभाग के अनुसार उपभोक्ता अपने-अपने क्षेत्र के निरीक्षक से सीधे संपर्क कर गैस आपूर्ति, वितरण या अन्य समस्याओं से संबंधित शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इससे शिकायतों के त्वरित समाधान में सहायता मिलेगी।
क्षेत्रवार निरीक्षकों से संपर्क की सुविधा
धर्मशाला ग्रामीण क्षेत्र के लिए निरीक्षक रणबीर सिंह (97366-12011), धर्मशाला शहरी और पंचरूखी के लिए निरीक्षक मीरा बाई (94182-13884), बैजनाथ के लिए निरीक्षक बलदेव बलौरिया (84377-30491), लम्बागांव के लिए निरीक्षक ऋचा सैनी (94187-10390) तथा भवारना और सुलह के लिए निरीक्षक सुभाष चंद (82196-17344) से संपर्क किया जा सकता है। इसी प्रकार नगरोटा बगवां के लिए निरीक्षक मनजीत सिंह (70184-62107), कांगड़ा और नगरोटा सूरियां के लिए निरीक्षक तरुण सूद (82198-95316), देहरा के लिए निरीक्षक अभिमन्यू (98825-09828), परागपुर के लिए निरीक्षक संजय कुमार (86289-08627), नूरपुर के लिए निरीक्षक मनोज कुमार (86797-81482), इंदौरा के लिए निरीक्षक अजय कौंडल (70181-61793), फतेहपुर के लिए निरीक्षक सुरेंद्र राठौर (89881-68200) तथा रैत क्षेत्र के लिए निरीक्षक रणबीर सिंह (97366-12011) से संपर्क किया जा सकता है।
जिला स्तर पर भी उपलब्ध सुविधा
इसके अतिरिक्त जिला स्तर पर एलपीजी गैस से संबंधित शिकायतों के लिए नोडल अधिकारी सुरेश कुमार (98058-73373) और सुनील कुमार (98051-00048) के मोबाइल नंबर भी जारी किए गए हैं। उपभोक्ता दूरभाष संख्या 01892-222877 पर भी संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी शिकायतों का निपटान निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार किया जाएगा।