Loading...

कांगड़ा में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, सुनवाई के लिए रखे जाएंगे करीब 15 हजार मामले

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 21 Hours Ago • 1 Min Read

कांगड़ा जिले के जिला और उपमंडल न्यायालयों में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालतों का आयोजन किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश विधिक सेवा प्राधिकरण की इस पहल के तहत आपसी समझौते से विवाद सुलझाने के लिए करीब 15 हजार मामले सुनवाई के लिए रखे गए हैं। इनमें बैंक, श्रम विवाद, बिजली-पानी के बिल, वैवाहिक विवाद और चेक बाउंस से जुड़े मामले शामिल हैं।

धर्मशाला

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव आर. मिहुल शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में पूर्व मुकदमेबाजी और न्यायालयों में लंबित मामलों पर भी सुनवाई होगी। इसका उद्देश्य संबंधित पक्षों के बीच आपसी सहमति से विवादों का समाधान करवाना है। जिले में आयोजित होने वाली इन लोक अदालतों के लिए लगभग 15 हजार मामलों को सुनवाई की प्रक्रिया में शामिल किया गया है।

उन्होंने बताया कि मुकदमा दायर होने से पहले संबंधित व्यक्ति या विभाग के साथ समझौता करने के इच्छुक लोग संबंधित न्यायालय में आवेदन कर सकते हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने आम जनता से 12 सितंबर को आयोजित होने वाली लोक अदालतों का लाभ उठाने का आग्रह किया है, ताकि मामलों को आपसी समझौते से सुलझाकर समय और धन की बचत की जा सके।