Loading...

कांगड़ा पंचायत चुनाव के लिए प्रागपुर और रैत में मतगणना केंद्रों के स्थलों में संशोधन

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन2 • 1 Hour Ago • 1 Min Read

Himachalnow / कांगड़ा

पंचायत चुनाव-2026 के तहत कांगड़ा जिले के प्रागपुर और रैत विकास खंडों में मतगणना और स्ट्रांग रूम स्थलों में आंशिक संशोधन किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से यह बदलाव संबंधित अधिकारियों के प्रस्तावों के आधार पर अधिसूचित किए गए हैं।

कांगड़ा

प्रागपुर में बदला गया मतगणना केंद्र और स्ट्रांग रूम स्थल

जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा द्वारा जारी संशोधित आदेशों के अनुसार विकास खंड प्रागपुर के लिए जिला परिषद तथा पंचायत समिति वार्डों के मतयुक्त मतपत्रों को सुरक्षित रखने और मतगणना के लिए पहले कृषि विभाग प्रागपुर गोदाम-2 को निर्धारित किया गया था। अब इसके स्थान पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) प्रागपुर को मतगणना केंद्र और स्ट्रांग रूम के रूप में अधिसूचित किया गया है।

ग्राम पंचायत नारी के लिए भी बदला गया स्थल

आदेशों के अनुसार ग्राम पंचायत नारी की मतगणना के लिए पहले राजकीय माध्यमिक पाठशाला नारी को निर्धारित किया गया था, जिसे अब पंचायत सामुदायिक केंद्र (पंचायत घर) नारी में परिवर्तित किया गया है। ग्राम पंचायत नारी के चुनाव परिणामों की घोषणा भी इसी संशोधित स्थल पर की जाएगी।

पंचायत समिति सदस्य प्रागपुर के परिणाम यहीं होंगे घोषित

पंचायत समिति सदस्य प्रागपुर के चुनाव परिणामों की घोषणा, जो पहले कृषि विभाग प्रागपुर गोदाम-2 में प्रस्तावित थी, अब राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) प्रागपुर में की जाएगी। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अन्य सभी पूर्व आदेश यथावत लागू रहेंगे।

रैत विकास खंड के लिए भी जारी हुआ संशोधित आदेश

विकास खंड रैत के लिए जिला परिषद और पंचायत समिति वार्डों के मतयुक्त मतपत्रों को सुरक्षित रखने तथा मतगणना के लिए पहले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैत को निर्धारित किया गया था। संशोधित आदेशों के तहत अब यह कार्य मिनी सचिवालय शाहपुर में किया जाएगा। पंचायत समिति सदस्य रैत के चुनाव परिणामों की घोषणा का स्थल भी मिनी सचिवालय शाहपुर निर्धारित किया गया है।

Related Topics: