सावन का पावन महीना शुरू होते ही कांवड़ यात्रा भी शुरू हो गई है। कावड़ यात्रा को लेकर गृह मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी की है। इंटीलिजेंस ब्यूरो की थ्रेट रिपोर्ट के आधार पर यह एडवाइजरी जारी की गई है। सूत्रों के मुताबिक, कावड़ यात्रा में रेडिकल एलिमेंट्स से ख़तरे का अंदेशा है, इसलिए राज्य सरकारों को सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
गृह मंत्रालय की ओर से राज्य सरकारों को भेजी गई एडवाइजरी में कांवड़ यात्रा में किसी भी ख़तरे से निपटने के लिए ज़्यादा से ज़्यादा पुलिस बल तैनात किये जाने के निर्देश दिए गए हैं। खासतौर पर उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश में कावड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने को कहा गया है। ट्रेनों में भी सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
बता दे कि सावन माह में उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और राजस्थान समेत कई राज्यों के कांवड़िये पैदल गंगाजल लेने हरिद्वार और ऋषिकेश जाते हैं और अपने घर लौटकर मंदिरों में भगवान शिव को चढ़ाते हैं। इसलिए इन दोनों शहरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की आशंका को देखते हुए सीसीटीवी कैमरों, ड्रोन और सोशल मीडिया पर सतत निगरानी रखी जा रही है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





