लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

Karva Chauth 2022: पहला करवा चौथ व्रत नहीं रख सकेंगी सुहागिनें, इस बार शुक्र अस्त का प्रभाव

PRIYANKA THAKUR | 10 अक्तूबर 2022 at 4:31 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / नाहन

यदि आपकी शादी हाल ही में हुई है और आपका पहला करवा चौथ का व्रत है तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। करवाचौथ पर इस बार शुक्र अस्त का प्रभाव है। ऐसे में नवविवाहित महिलाएं इस साल व्रत की शुरूआत न करें। इसके अलावा जो महिलाएं व्रत का उद्यापन करवाना चाह रही हैं, वह भी शुभ नहीं है।

शुक्र अस्त के चलते शुभ कार्य नहीं होंगे
20 नवंबर तक शुक्र अस्त का मान रहने से इस दौरान शुभ कार्य वंचित होंगे। इस दौरान विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश जैसे शुभ कार्य नहीं होंगे। शुक्र ग्रह का अस्त होना सभी लोगों के धन, सुख, प्रेम और वैवाहिक जीवन पर बड़ा असर डालता है। सामान्यत: शुक्र और बृहस्पति के अस्त होने पर मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाता है। सुहागिन पहली बार करवा चौथ व्रत रख रही है वह भी व्रत शुरू न करें। शुक्र अस्त होने से इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

नहीं कर पाएंगी व्रत का उद्यापन
करवा चौथ के व्रत का उद्यापन 16 वर्ष में हो जाता है। बहुत सी स्त्रियां जीवन भर व्रत रखती है। किंतु इस वर्ष करवा चौथ के दौरान शुक्र ग्रह अस्त है। इस कारण जो महिलाएं करवा चौथ का उद्यापन करना चाहती है वह नहीं कर पाएंगी, क्योंकि शुक्र ग्रह अस्त होने से सभी शुभ कार्य वर्जित होते हैं, लेकिन स्त्रियां व्रत रख सकती हैं और चंद्रमा को अर्घ्य देकर ही अपना व्रत खोल सकती हैं।

रात्रि 8:07 बजे निकलेगा चांद
13 अक्टूबर को चतुर्थी शाम 5:45 से 6:59 बजे तक रहेगी। इस दौरान पूजन का शुभ मुहूर्त है। इस बार करवा चौथ में चांद का पूजन विशेष फलदायी होगा। चंद्रमा का पूजन स्त्रियों के लिए पति और बच्चों के लिए अच्छा रहेगा। पूजन चंद्रोदय के पहले करना उत्तम होगा। चंद्रोदय रात 8.07 बजे होगा। इससे पहले प्रदोष बेला में 7.30 बजे तक पूजन कर सकते हैं। चतुर्थी 13 को सुबह 3:01 से शुरू होकर 14 अक्टूबर को 5:43 बजे तक रहेगी।

करवा चौथ पूजा का अच्छा मुहूर्त शाम 4:08 मिनट से लेकर 5:50 मिनट तक
इस बार करवा चौथ की पूजा के लिए कई शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। पंचांग के अनुसार 13 अक्तूबर को करवा चौथ पर पूजा का सबसे अच्छा मुहूर्त शाम 4:08 मिनट से लेकर 5:50 मिनट तक रहेगा। यह मुहूर्त अमृतकाल है। इसके अलावा सुहागिन महिलाएं करवा चौथ की पूजा दिन के अभिजीत मुहूर्त काल में भी कर सकती है। यह मुहूर्त सुबह 11:21 मिनट से दोपहर 12:07 मिनट तक है। इसके अलावा करवा चौथ पर चंद्रोदय रात 8:09 मिनट पर होगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]