आंगन और छतों पर चंद्रमा की आरती उतारती नजर आई सुहागिने
HNN / नाहन
देश प्रदेश में करवा चौथ का व्रत धूमधाम से मनाया गया। चांद निकलते ही सुहागिनें घर-आंगन और छतों पर नजर आई। बता दें कि इस दिन सुहागिनें बगैर कुछ खाए पिए पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। हालांकि इस व्रत को उत्तम वर की इच्छा के साथ कुंवारी लड़कियां भी रखती हैं। मगर इस बार शुक्र अस्त होने के कारण कुंवारी लड़कियों के लिए यह व्रत प्रतिबंधित था।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

बता दे कि इस व्रत को ना केवल हिंदू धर्म बल्कि सिख धर्म की स्त्रियां भी बड़ी निष्ठा के साथ रखती हैं। सुहागिनें 1 दिन पहले जमकर खरीदारी करती हैं। रात को ही हाथों और पांव में मेहंदी लगा कर करवा चौथ के दिन एक बार फिर दुल्हन का रूप धारण करती हैं। महिलाओं ने सुबह करवों की स्थापना कर पूजा-अर्चना की।

सामूहिक रूप से व्रत कथा सुनी। रात को चांद दिखने के बाद व्रत खोला। बता दे कि यह पर्व कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है जिसमें मुख्य रूप से सौभाग्यवती (सुहागिन) स्त्रियां द्रोदय तक निर्जला व्रत रखती हैं और चंद्र दर्शन के बाद ही व्रत जल ग्रहण कर व्रत तोड़ती हैं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





