Loading...

खेलो इंडिया यूथ गेम्स: हिमाचल की अंडर-18 कबड्डी टीम का चयन ट्रायल अब 24 नवंबर को

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 5 Hours Ago • 1 Min Read

खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2026 के लिए हिमाचल प्रदेश की अंडर-18 पुरुष कबड्डी टीम का चयन ट्रायल अब 24 नवंबर को जिला स्पोर्ट्स हॉस्टल, बिलासपुर में आयोजित किया जाएगा। ट्रायल सुबह 10 बजे शुरू होगा। पहले इसके लिए 22 नवंबर की तारीख निर्धारित की गई थी, जिसे अब बदल दिया गया है।

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

युवा सेवा एवं खेल विभाग के अतिरिक्त निदेशक गौरव महाजन ने बताया कि चयन ट्रायल में केवल वही खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे, जिनका जन्म 1 जनवरी 2009 या उसके बाद हुआ हो। इच्छुक खिलाड़ियों को मैट्रिक प्रमाणपत्र, जन्म प्रमाणपत्र और आधार कार्ड की एक-एक सत्यापित प्रति के साथ दो पासपोर्ट आकार के फोटो लेकर निर्धारित समय पर पहुंचना होगा।

जन्म प्रमाणपत्र के लिए निर्धारित शर्त

विभाग के अनुसार, खिलाड़ी का जन्म प्रमाणपत्र नगर निगम या ग्राम पंचायत की ओर से कम से कम पांच वर्ष पहले जारी किया गया होना चाहिए। यह प्रमाणपत्र 1 जनवरी 2021 या उससे पहले जारी होना अनिवार्य है। चयन ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता या दैनिक भत्ता यानी टीए-डीए नहीं दिया जाएगा।