Loading...

Kinnaur: खड्ड में डूबा चंडीगढ़ का 46 वर्षीय पर्यटक, मौत

Ankita • 10 Jul 2023 • 1 Min Read

जिला किन्नौर में रविवार देर शाम एक पर्यटक खड्ड में गिर गया, जिस कारण उसकी मौत हो गई है। मृतक की पहचान कबीर सिंघानिया(46), पुत्र राम प्रसाद सिंघानिया निवासी सेक्टर 38 पश्चिम डेडू मजार कॉलोनी, चंडीगढ़ के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार पर्यटक अपने दोस्त के साथ किन्नौर घूमने आया था। इसी दौरान देर शाम खड्ड में डूबने से उसकी मौत हो गई। हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए रेड अलर्ट के बीच जमकर बारिश हो रही है।

इसके अलावा प्रदेश में काफी नुकसान भी हो चुका है। भारी वर्षा से कई लोगों के मकान ध्वस्त हो गए हैं तो कई लोग अपनी जान भी गवां चुके हैं। प्रदेश में नदी नाले उफान पर आ चुके हैं। इसके अलावा प्रदेश में जगह-जगह से भूस्खलन का भी सिलसिला जारी है।