Kiratpur-Nerchowk Fourlane: अब वाहन चालकों के लिए सुरंगों में इस चीज पर रहेगा प्रतिबंध….
HNN/ बिलासपुर
किरतपुर-नेरचौक फोरलेन की सुरंगों में से गुजरने के लिए अब राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एक बड़ा फैसला सुनाया है। बता दें राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने वाहन चालकों क लिए फोरलेन की सुरंगों में ओवरटेक करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। सुरंगों के भीतर गति और ओवरटेक प्रतिबंध को लेकर जगह-जगह साइन बोर्ड लगे हैं।
साइन बोर्ड में निर्धारित की गई स्पीड के हिसाब से ही वाहन चलाने होंगे। सुरंगों में आधुनिक कैमरे में भी लगाए गए हैं। कैमरों के माध्यम से आधिकारिक रूप से फोरलेन शुरू होने पर नियमों का उल्लंघन करने पर ऑनलाइन कार्यवाही की जाएगी। बता दें फोरलेन पर ट्रायल के रूप में यातायात बहाल करने के दौरान इन सुरंगों में कुछ बिगड़ैल चालकों ने नियमों की धज्जियां उड़ाईं।
हाल में सबसे बड़ी कैंचीमोड़ टनल में ओवरटेक करते समय दो कारें आपस में टकरा गई थी। प्रदेश में वाहन चालकों की लापरवाही की वजह से ही सड़क हादसे पेश आते है और कई लोगों की जान जाती है। ऐसे हादसे फोरलेन को पूरी तरह खुलने के बाद न हों, इसके लिए अब सुरंगों में प्लास्टिक के डिवाइडर लगाए जा रहे हैं।
भवाणा और टिहरा सुरंग में डिवाइडर लगाने का काम जारी है। इसके अलावा सुरंगों में गति सीमा भी 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तय की गई है। किरतपुर-नेरचौक पर पांच सुरंगें बनाई गई हैं। सभी सुरंगें दो लेन की हैं।
हालांकि, सभी सुरंगों के समानांतर दो लेन की सुरंगें बनाई जाएंगी, लेकिन तब तक दोनों ओर का यातायात इन सुरंगों से चलता रहेगा।तुन्नू, थापना और कैंचीमोड़ टनल में डिवाइडर लगाने का काम किया जाना है।