Loading...

कुगती स्कूल को मिला 1.47 करोड़ रुपये का नया भवन, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने किया लोकार्पण

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 53 Mins Ago • 1 Min Read

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जनजातीय क्षेत्र भरमौर की दूरस्थ ग्राम पंचायत कुगती में 1 करोड़ 47 लाख रुपये की स्वीकृत राशि से बने राजकीय उच्च पाठशाला के नए भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए वार्षिक बजट का 18 प्रतिशत हिस्सा इस क्षेत्र के लिए आवंटित कर रही है। कार्यक्रम में सदर विधायक नीरज नैय्यर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कुगती स्कूल को मिला 1.47 करोड़ रुपये का नया भवन, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने किया लोकार्पण

चंबा/भरमौर

कुगती में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए रोहित ठाकुर ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार लाने और विद्यार्थियों को बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने के लिए सरकार ने दूरगामी नीतियां और प्रभावी कार्यक्रम लागू किए हैं। उन्होंने शिक्षक-विद्यार्थी अनुपात को अन्य राज्यों की तुलना में बेहतर बताते हुए कहा कि सरकारी विद्यालयों को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संबद्ध करने की पहल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

कुगती स्कूल को मिला 1.47 करोड़ रुपये का नया भवन, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने किया लोकार्पण

लगभग 900 पदोन्नतियों से मजबूत होगा शैक्षणिक नेतृत्व

शिक्षा मंत्री ने बताया कि लेक्चरर और हेडमास्टर से प्रधानाचार्य पद पर हाल ही में लगभग 900 पदोन्नतियां की गई हैं। उन्होंने इसे शिक्षा विभाग की अब तक की सबसे बड़ी पदोन्नति प्रक्रियाओं में शामिल बताया। उनके अनुसार इससे उपलब्ध मानव संसाधन का बेहतर उपयोग सुनिश्चित होगा, विद्यालयों में शैक्षणिक नेतृत्व मजबूत बनेगा और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार आएगा। उन्होंने स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों की ओर से रखी गई मांगों को पूरा करने का आश्वासन भी दिया।

कुगती स्कूल को मिला 1.47 करोड़ रुपये का नया भवन, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने किया लोकार्पण

रोहित ठाकुर ने कहा कि दुर्गम क्षेत्रों में विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति जानने के लिए वह स्वयं प्रवास कर लोगों से संवाद करते हैं। इससे स्थानीय जरूरतों और समस्याओं की जानकारी मिलने के साथ उनके समाधान के लिए उचित कदम उठाने में मदद मिलती है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश की संस्कृति और परंपराओं को प्रदेश की पहचान बताते हुए भावी पीढ़ियों को इस विरासत से जोड़ने, प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक विशेषताओं के संरक्षण तथा संवर्धन में जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया।

कुगती स्कूल को मिला 1.47 करोड़ रुपये का नया भवन, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने किया लोकार्पण

सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए 10 हजार रुपये की घोषणा

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। शिक्षा मंत्री ने इसकी सराहना करते हुए विद्यालय में सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए 10 हजार रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनीं और उनके समाधान के निर्देश दिए। इससे पहले क्लस्टर प्रधानाचार्य अरुणा कुमारी ने उन्हें क्षेत्र की पारंपरिक ऊनी पट्टी भेंट कर सम्मानित किया और कार्यक्रम में स्वागत संबोधन प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अमित भरमौरी, जिला कृषि उपज एवं विपणन समिति के अध्यक्ष ललित ठाकुर, राज्य पथ परिवहन निगम के निदेशक मंडल के सदस्य एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरजीत भरमौरी, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विकास शर्मा, पुलिस उपाधीक्षक शेर सिंह, वन मंडल अधिकारी रजनीश महाजन और उपनिदेशक स्कूल शिक्षा विकास महाजन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Related Topics: •