Loading...

Kullu: भारी बारिश से आई आपदा के बाद अब पेट्रोल और रसोई गैस का संकट पैदा

Ankita • 13 Jul 2023 • 1 Min Read

चार दिन से नहीं पहुंची सप्लाई, बाइक को 2, कार को 5 लीटर ही मिल रहा पेट्रोल

HNN/ कुल्लू

हिमाचल प्रदेश में बारिश ने जमकर अपना कहर बरपाया है। बता दें चार दिन से रसोई गैस और पेट्रोल की सप्लाई के ट्रक भी जिला मंडी के विभिन्न क्षेत्रों में फंसे हैं। समय पर सप्लाई न पहुंचने से लोगों की दुश्वारियां बढ़ीं हैं। कहीं खाना बनाने के लिए रसोई गैस नहीं है, तो कहीं वाहनों में भरने के लिए पेट्रोल।

बता दें कि कुल्लू जिले में रोजाना करीब 2,500 सिलिंडर की खेप पहुंचती हैं। इसके अलावा पेट्रोल के 20 से 22 ट्रक रोजाना कुल्लू आते हैं। बीते चार दिन से इनकी सप्लाई नहीं आ पाई है। इसके कारण जिले में कमी महसूस की जा रही है। चुराह विधानसभा क्षेत्र के तहत आते दो पेट्रोल पंपों में तेल खत्म हो गया है।

चार दिन से चंबा-तीसा सड़क बंद होने से तेल के टैंकर क्षेत्र में नहीं पहुंच पाए हैं। चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर कल्हेल के समीप तेल के तीन से चार टैंकर फंसे हुए हैं। यहां 6000 के करीब वाहन पंजीकृत हैं। बता दें घर से लेकर ढाबों तक रसोई गैस की किल्लत हो गई है। पेट्रोल के अधिक उपयोग पर भी पाबंदी सी लग गई है। पेट्रोल पंपों पर बाइक में महज दो और गाड़ियों में पांच लीटर पेट्रोल ही भरा जा रहा है।