Loading...

कुल्लू / कुल्लू – मनाली हाईवे पर टोल प्लाजा के विरोध में लोग

हिमाचलनाउ डेस्क • 29 Jan 2025 • 1 Min Read

एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला के साथ बैठक में आपत्तियां दर्ज

कुल मनाली नेशनल हाईवे पर डोल उनाला टोल प्लाजा को लेकर एक बार फिर से स्थानीय स्टेक होल्डर्स विरोध में उतर गए हैं। एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला के साथ बैठक करके सभी स्टेकहोल्डर्स ने अपनी आपत्तियां दर्ज करवाई हैं और स्थानीय लोगों ने सरकार से डोलू नाला टोल प्लाजा को हटाने की मांग की है


केंद्रीय मंत्री का बयान और टोल प्लाजा का स्थान

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने संसद में दिया था बयान

फोरलिन संघर्ष समिति के अध्यक्ष दिनेश सेन ने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने संसद में बयान दिया था कि 60 किलोमीटर के भीतर कोई भी टोल प्लाजा नहीं लगेगा, लेकिन यहाँ 38 किमी दूर डोलू नाल में भी टोल प्लाजा स्थापित किया गया है, जो नियमों का उल्लंघन करता है।


सड़क निर्माण में समस्याएं और गड़बड़ी

सड़क निर्माण में डीपीआर में गड़बड़ी, ड्रेनेज की सुविधा नहीं

अन्य सदस्यों का कहना है कि सड़क निर्माण में डीपीआर अलाइनमेंट में गड़बड़ी हुई है और जगह-जगह पर सड़क क्षतिग्रस्त है। ड्रेनेज तक की सुविधा नहीं है, और ऐसे में लोगों के लिए बड़ी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं।


टोल प्लाजा पर सुविधाओं का अभाव

एंबुलेंस की सुविधा और अन्य सुविधाओं की कमी

स्थानीय लोगों ने कहा कि टोल बैरियर के ऊपर सुविधाओं का अभाव है, एंबुलेंस की सुविधा होनी चाहिए, लेकिन यह सुविधा उपलब्ध नहीं है।


आंदोलन की चेतावनी

सभी स्टेक होल्डर्स ने सड़कों पर आंदोलन की दी चेतावनी

यदि उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तो सभी स्टेक होल्डर्स ने सड़कों पर आंदोलन की चेतावनी दी है


एसडीएम का बयान

एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला ने लिया टोल प्लाजा के खिलाफ कदम

एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला ने कहा कि फोरलिन संघर्ष समिति की आपत्तियों के बारे में चर्चा की गई है और प्रशासन ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया से आग्रह किया है कि जब तक स्टेक होल्डर्स की आपत्तियों का निवारण नहीं होता, टोल प्लाजा को चालू नहीं किया जाए