Loading...

मंडी से गिरफ्तार हुआ वांछित अपराधी, कुल्लू पुलिस को मिली सफलता

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 28 Jan 2025 • 1 Min Read

Himachalnow / मंडी

भुंतर थाना में दर्ज चोरी के मामले में 8 साल से था फरार, मंडी में पकड़ा गया

कुल्लू। उदघोषित अपराधी सेल कुल्लू ने 8 साल से फरार चल रहे वांछित अपराधी कालीया (40 वर्ष) पुत्र घनश्याम को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को मंडी जिले के मंडाव हॉस्पिटल के पास से पकड़ा गया

क्या है मामला?
कालीया पर पुलिस थाना भुंतर में अभियोग संख्या 122/16 दिनांक 05.09.2016 के तहत धारा 457, 380, 411, 201, 120B IPC में मामला दर्ज था। उसे 22 नवंबर 2024 को कुल्लू के CJM न्यायालय द्वारा उदघोषित अपराधी घोषित किया गया था

कई सालों से पुलिस को थी तलाश
कालीया चोरी और साजिश रचने के मामलों में वांछित था और लंबे समय से फरारी काट रहा था। कुल्लू पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए विशेष रणनीति बनाई और आखिरकार मंडी में दबोच लिया

अब आगे की कार्रवाई
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा, जहां पुलिस उसकी रिमांड लेकर आगे की जांच करेगी।