लेह-लद्दाख में सुबह 5.5 तीव्रता का भूकंप, 6:05 बजे महसूस हुए झटके
लेह-लद्दाख में गुरुवार सुबह 6:05 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.5 दर्ज की गई। सुबह आए इन झटकों से क्षेत्र हिल गया।
लेह/लद्दाख
भूकंप पृथ्वी के भीतर मौजूद प्लेटों की गतिविधियों के कारण आते हैं। धरती के अंदर सात प्रमुख प्लेटें लगातार गतिशील रहती हैं। जिन स्थानों पर ये प्लेटें अधिक टकराती हैं, उन्हें फॉल्ट लाइन जोन कहा जाता है। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर मापी जाती है। आमतौर पर 7.0 या इससे अधिक तीव्रता वाले भूकंप को खतरनाक श्रेणी में रखा जाता है, जबकि 2.0 या इससे कम तीव्रता के झटकों को अधिकांश लोग महसूस नहीं कर पाते।
पालघर में भी आए थे दो झटके
इससे पहले महाराष्ट्र के पालघर में सोमवार रात करीब एक घंटे के भीतर भूकंप के दो झटके महसूस किए गए थे। दोनों झटकों की तीव्रता 3.4 दर्ज की गई थी। पहला झटका रात 10:04 बजे आया, जबकि करीब 56 मिनट बाद रात 11 बजे दूसरा झटका महसूस किया गया। लगातार दो बार झटके आने से कई लोग घरों से बाहर निकल आए थे, हालांकि कुछ देर बाद स्थिति सामान्य हो गई थी।