Loading...

राहुल गांधी की ब्रिटिश नागरिकता का मामला, हाई कोर्ट ने दिए FIR और जांच के आदेश

हिमाचलनाउ डेस्क • 17 Apr 2026 • 1 Min Read

इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ ब्रिटिश नागरिकता मामले में एफआईआर दर्ज करने और जांच शुरू करने के आदेश दिए। शिकायतकर्ता विग्नेश शिशिर द्वारा दायर याचिका पर शुक्रवार को एकल पीठ ने सुनवाई पूरी की। न्यायालय ने एफआईआर दर्ज करने और मामले की जांच शुरू करने के निर्देश दिए।

बीते कई दिनों से इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में राहुल गांधी से जुड़े कथित दोहरी नागरिकता के मामले में दायर याचिका पर सुनवाई हो रही थी। जानकारी के अनुसार, ये याचिका कर्नाटक के भाजपा कार्यकर्ता एस.विग्नेश शिशिर द्वारा दायर की गई थी। इस मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति सुभाष विद्यार्थी की पीठ द्वारा की जा रही थी। 

बता दें कि इस याचिका में 28 जनवरी 2026 को लखनऊ की स्पेशल MP/MLA कोर्ट के आदेश को चुनौती दी गई थी जिसमें कोर्ट ने FIR दर्ज करने की याचिका खारिज कर दी थी। कोर्ट ने कहा था कि नागरिकता का मुद्दा उसके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता।