Loading...

LPG Price Hike / घरेलू एलपीजी सिलेंडर ₹29 महंगा, ऊना में अब ₹1003 में मिलेगा 14.2 किलो गैस सिलेंडर

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 8 Jun 2026 • 1 Min Read

LPG Price Hike : घरेलू एलपीजी सिलेंडर 29 रुपए महंगा हो गया है। नई दरें पिछली रात 12 बजे से लागू हो गई हैं और ऊना में अब 14.2 किलोग्राम वाला गैस सिलेंडर ₹1003 में मिलेगा।

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

घरेलू एलपीजी सिलेंडर ₹29 महंगा:3 महीने में दूसरी बार कीमत में इजाफा, ₹89 दाम बढ़े: ऊना में 14.2kg का सिलेंडर अब ₹1003 में मिलेगा

घरेलू एलपीजी सिलेंडर 29 रुपए महंगा हो गया है। नई दरें पिछली रात 12 बजे से लागू हो गई हैं। ऊना में अब 14.2 किलोग्राम वाला गैस सिलेंडर ₹974 से बढ़कर ₹1003 का मिलेगा।

तीन महीने में दूसरी बार एलपीजी की कीमत बढ़ाई गई है। इससे पहले 7 मार्च को एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹60 बढ़ाए गए थे। इस तरह 3 महीने के अंदर घरेलू सिलेंडर 89 रुपए महंगा हो गया है। वहीं आपको बता दे कि व्यवसायिक गैस सिलेंडर का दाम भी 1 जून को 34 रुपये बढ़ाया गया था।

तेल कंपनियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ी ऊर्जा लागत और घरेलू बिक्री पर नुकसान के कारण कीमतें बढ़ानी पड़ी हैं।

2026 से पहले सरकार ने 8 अप्रैल 2025 को घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में ₹50 का इजाफा किया था। 1 मार्च 2026 को व्यवसायिक गैस सिलेंडर के दाम ₹31 तक बढ़ाए गए थे।

Related Topics: