लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

Maharashtra: बुलढाणा में बस में लगी आग, 26 यात्रियों की जिंदा जलने से मौत

Ankita | 1 जुलाई 2023 at 12:13 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में शुक्रवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक नागपुर से मुंबई की ओर जा रही बस में बुलढाणा के सिंदखेड़ में राजा शहर के पास समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेस-वे सिटी लिंक ट्रेवल्स की बस में भीषण आग लग गई। बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। इस हादसे में 26 यात्रियों की मौत हो गई है। फिलहाल बस में लगी आग पर फायर ब्रिगेड की टीम ने काबू पा लिया है।

वहीं शिंदे सरकार ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है। वहीं सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़नवीस घटनास्थल पर जाएंगे। बुलढाणा एसपी सुनील कड़ासेन्र ने पीटीआई को बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस का टायर अचानक फट गया, जिसके बाद ड्राइवर ने बस से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद बस एक खंभे से जा टकराई।

इसके बाद वह एक डिवाइडर से जा भिड़ी। बस बांयी तरफ पलटी, जिसकी वजह से उसका दरवाजा नीचे आ गया और बस में सवार लोग बाहर नहीं निकल सके।हादसे के बाद बड़ी मात्रा में डीजल सड़क पर फैल गया, जिससे बस में आग लग गई। लोगों को बस से निकलने का मौका नहीं मिल पाया। किसी तरह कुछ लोग ही बस से बाहर निकल पाए हैं। वहीं बुलढाणा एसपी सुनील कड़ासेन्र ने बताया कि हादसा देर रात करीब 2 बजे हुआ था।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हादसे के वक्त बस में 33 लोग सवार थे, जिनमें 26 लोगों की मौत की मौत हो गई है, जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस का ड्राइवर सुरक्षित है। हादसे के कारण रास्ता बाधित हो गया। फिलहाल ट्रैफिक पुलिस जल्द से जल्द एक्सप्रेस वे को फिर से शुरू करवाने की कोशिश कर रहे हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]