मंडी / महिला बौद्ध भिक्षु हत्या कांड का खुलासा, दूध सप्लायर युवक समेत तीन साथी गिरफ्तार
Himachalnow / मंडी
मंडी :रिवालसर में महिला बौद्ध भिक्षु की हत्या मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन, डीएनए और अन्य सबूतों के आधार पर आरोपियों की पहचान की। मामले की जांच और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
मंडी
गिरफ्तारी और जांच
मंडी के रिवालसर में 3 मार्च को हुई महिला बौद्ध भिक्षु की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी गगन कुमार, विशाल कुमार और गौरव शर्मा हैं। पुलिस ने आरोपियों की लोकेशन मोबाइल फोन, सीडीआर और डीएनए सैंपल के आधार पर पक्की की।
हत्या और लूट का मामला
जांच में सामने आया कि दूध पहुंचाने वाले युवक गगन ने भिक्षुणी के पास जमा नकदी और गहनों की रैकी की और नशे की लत तथा लालच के कारण अपने साथियों के साथ हत्या और लूट का प्लान बनाया। आरोपियों ने वारदात के बाद चंडीगढ़, मोहाली और बिलासपुर तक फरार होने की कोशिश की।
पुलिस कार्रवाई और रिमांड
एसपी मंडी ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद रिमांड पर लिया गया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथियार और चोरी किए गए माल को रिकवर किया। डीएनए और अन्य सबूतों की पुष्टि जारी है।