Loading...

MURDER / मंडी की युवती की मौत का मामला : प्रेमी पर हत्या का आरोप

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 23 Jan 2025 • 1 Min Read

Himachalnow / मंडी

भाखड़ा नहर से मिला शव , प्रेमी हिरासत में
MURDER : मंडी जिले के जोगिंद्रनगर की 22 वर्षीय निशा सोनी के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। । एयरहोस्टेस की ट्रेनिंग कर रही निशा का शव 21 जनवरी को पंजाब के पटियाला में भाखड़ा नहर से अर्धनग्न अवस्था में बरामद हुआ। पुलिस ने इस मामले में निशा के प्रेमी युवराज के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।

चंडीगढ़ से गायब हुई थी निशा

निशा बीते तीन वर्षों से चंडीगढ़ में रह रही थी और एयरहोस्टेस की ट्रेनिंग कर रही थी। बीते सप्ताह वह अपने घर जोगिंद्रनगर आई थी और 20 जनवरी को अपनी कार लेकर चंडीगढ़ के लिए रवाना हुई थी। बताया जा रहा है कि चंडीगढ़ में वह पीजी से अपने प्रेमी युवराज के साथ निकली थी। इसके बाद उसका फोन बंद हो गया और वह लापता हो गई।

सीसीटीवी फुटेज और शव की पहचान

पुलिस जांच में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पता चला कि 20 जनवरी की शाम को निशा युवराज के साथ दिखाई दी थी। अगले दिन 21 जनवरी को उसका शव भाखड़ा नहर से बरामद हुआ । 22 जनवरी को परिजनों ने पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में शव की पहचान की।

प्रेमी पर हत्या का आरोप

पुलिस की जांच के अनुसार, निशा के प्रेमी युवराज ने उसे रोपड़ के पथरेड़ी गांव के पास नहर में धक्का दिया। युवराज मोहाली पुलिस में तैनात है। स्थानीय पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।