Mann Ki Baat: ‘ऑर्गन डोनेशन के प्रति देश में जागरूकता बढ़ रही’, मन की बात में बोले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने आज रविवार को अपने मासिक रेडियो प्रोग्राम ‘मन की बात’ के 99वें एपिसोड को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने 30 अप्रैल को प्रसारित होने वाले 100वें एपिसोड के लिए लोगों से सुझाव मांगे। पीएम ने देश में ऑर्गन डोनेशन के प्रति बढ़ रही जागरूकता पर संतोष जताया।
प्रधानमंत्री ने 3 अक्टूबर 2014 को विजयादशमी के दिन इस कार्यक्रम की शुरुआत की थी। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आज इस चर्चा को शुरू करते हुए मन-मस्तिष्क में कितने ही भाव उमड़ रहे हैं। हमारा और आपका ‘मन की बात’ का ये साथ, अपने 99वें पायदान पर आ पहुँचा है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘मन की बात’ में हमने ऐसे हजारों लोगों की चर्चा की है, जो दूसरों की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित कर देते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मन की बात’ में हमने ऐसे हजारों लोगों की चर्चा की है, जो दूसरों की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित कर देते हैं।
हमारे देश में परमार्थ को इतना ऊपर रखा गया है कि दूसरों के सुख के लिए, लोग, अपना सर्वस्व दान देने में भी संकोच नहीं करते। इसलिए तो हमें बचपन से शिवि और दधीचि जैसे देह-दानियों की गाथाएँ सुनाई जाती है। ‘ऑर्गन डोनेशन का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज देश में अंगदान के प्रति देश में जागरूकता बढ़ रही।
उन्होंने कहा, ‘संतोष की बात है कि आज देश में के प्रति जागरूकता भी बढ़ रही है। साल 2013 में, हमारे देश में, के 5 हजार से भी कम थे, लेकिन 2022 में, ये संख्या बढ़कर, 15 हजार से ज्यादा हो गई है। कहते हैं, जब एक व्यक्ति मृत्यु के बाद अपना शरीर दान करता है तो उससे 8 से 9 लोगों को एक नया जीवन मिलने की संभावना बनती है।