प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात के 95वें एपिसोड में देशवासियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, हम बहुत तेजी से इस कार्यक्रम के शतक की तरफ बढ़ रहे हैं। यह कार्यक्रम मेरे लिए 130 करोड़ देशवासियों से जुड़ने का एक और माध्यम है। हर एपिसोड से पहले, गांव-शहरों से आये ढ़ेर सारे पत्रों को पढ़ना, बच्चों से लेकर बुजुर्गों के ऑडियो मैसेज को सुनना, ये मेरे लिए एक आध्यात्मिक अनुभव की तरह होता है।
पीएम मोदी ने जी-20 के बारे में बात करते हुए कहा कि जी-20 की वैश्विक जनसंख्या में दो-तिहाई, वैश्विक व्यापार में तीन-चौथाई और वैश्विक जीडीपी में 85 फीसदी भागीदारी है। भारत अब 3 दिन बाद यानी 1 दिसंबर से इतने बड़े समूह की, इतने सामर्थ्यवान समूह की अध्यक्षता करने जा रहा है। भारत के लिए और हर भारतवासी के लिए यह कितना बड़ा अवसर है। जी-20 की अध्यक्षता हमारे लिए एक बड़ा अवसर बनकर आई है।
विक्रम-एस नए युग के उदय का प्रतीक
प्रधानमंत्री ने कहा, हाल ही में स्वदेशी स्पेस स्टार्ट-अप के विक्रम-एस रॉकेट ने जैसे ही ऐतिहासिक उड़ान भरी, हर भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा हो गया। यह भारत में प्राइवेट स्पेस सेक्टर के लिए एक युग के उदय का प्रतीक है। ये देश में आत्मविश्वास से भरे एक नए युग का आरंभ है। आप कल्पना कर सकते हैं, जो बच्चे कभी हाथ से कागज का हवाई जहाज बनाकर उड़ाया करते थे, उन्हें अब भारत में ही हवाई जहाज बनाने का मौका मिल रहा है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
भारतीय संगीत के बारे में की बात
भारतीय संगीत के बारे में बात करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारतीय म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट के सबसे बड़े खरीदार अमेरिका, जर्मनी, फ्रांस, जापान और ब्रिटेन जैसे देश हैं। हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है कि हमारे देश में म्यूजिक, डांस और आर्ट की इतनी समृद्ध विरासत है।
ड्रोन के क्षेत्र में जबरदस्त तरक्की
पीएम मोदी ने कहा कि जब हम टेक्नोलॉजी से जुड़े इनोवेशन की बात कर रहें हैं, तो ड्रोन को कैसे भूल सकते हैं? भारत अब ड्रोन के क्षेत्र में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। कुछ दिनों पहले हमने देखा कि कैसे हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में ड्रोन के जरिए सेब ट्रांसपोर्ट किए गए। आज हमारे देशवासी अपने इनोवेशन (Innovations) से उन चीजों को भी संभव बना रहे हैं, जिसकी पहले कल्पना तक नहीं की जा सकती थी। इसे देखकर किसे खुशी नहीं होगी?
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





