पीएम मोदी ने मुंबई हमले में जान गंवाने वाले लोगों को याद करते हुए उन्हें दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने मासिक रेडिया प्रोग्राम ‘मन की बात’ के 107वें एपिसोड को संबोधित किया। उन्होंने 26/11 मुंबई हमले में जान गंवाने वाले लोगों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने देशवासियों को संविधान दिवस की शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने कहा कि आज 26 नवंबर को हम कभी भी भूल नहीं सकते हैं।
आज के ही दिन देश पर सबसे जघन्य आतंकी हमला हुआ था। आतंकियों ने मुंबई को, पूरे देश को थर्रा कर रख दिया था, लेकिन ये भारत का सामर्थ्य है कि हम उस हमले से उबरे और अब पूरे हौसले के साथ आतंक को कुचल भी रहे हैं। मुंबई हमले में अपना जीवन गंवाने वाले सभी लोगों को मैं श्रद्धांजलि देता हूं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
पीएम मोदी ने कहा कि इन दिनों कुछ परिवारों में विदेशों में जाकर शादी करने का नया वातावरण बन रहा है, ये जरूरी है क्या? भारत की मिट्टी में भारत के लोगों के बीच अगर हम शादी ब्याह करेंगे तो देश का पैसा, देश में रहेगा। छोटे छोटे गरीब लोग भी अपने बच्चों को आपकी शादी की बातें बताएंगे। पीएम ने कहा सूरत में युवाओं की एक टीम ने प्रोजेक्ट सूरत की शुरुआत की है जिसका लक्ष्य सूरत को सफाई और सस्टेनेबल विकास की मिसाल बनाना है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





