पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा ने भंजाल बूथ पर 133वां ‘मन की बात’ का सुना प्रकरण
Himachalnow / ऊना / वीरेंद्र बन्याल
भंजाल बूथ में प्रधानमंत्री के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 133वां एपिसोड सामूहिक रूप से सुना गया। इस दौरान पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम को ध्यानपूर्वक सुना और इसे प्रेरणादायक बताया। उन्होंने समाज में सकारात्मक बदलाव और जनभागीदारी बढ़ाने के लिए संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
ऊना
उप मंडल अम्ब के अंतर्गत के भंजाल बूथ नंबर 40 में रविवार को प्रधानमंत्री के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 133वां एपिसोड सामूहिक रूप से सुना गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम को ध्यानपूर्वक सुना।
इस दौरान चैतन्य शर्मा ने कहा कि ‘मन की बात’ देशवासियों को प्रेरित करने वाला कार्यक्रम है, जो समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और जनभागीदारी को बढ़ावा देने का कार्य करता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाएं और समाजहित में कार्य करें।
कार्यक्रम में ग्राम शक्ति केंद्र प्रमुख कैप्टन युद्धवीर सिंह, बूथ अध्यक्ष सुरेश कुमार, बूथ अध्यक्ष नरेंद्र, मन की बात संयोजक राजीव जसवाल (राजू), अजय डढ़वाल, राकेश कुमार सहित समस्त भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने कार्यक्रम के संदेशों को अपनाने और क्षेत्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।