Martyr Sanjay Palampur / शहीद संजय पंचतत्व में विलीन
Himachalnow / पालमपुर
पालमपुर में पूरे सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई
Martyr Sanjay Palampur : आईटीबीपी के जवान, शहीद संजय कुमार (44) का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव मट्ट (पढियारखर) में पूरे सैनिक सम्मान के साथ किया गया। शहीद के बेटे ने उनकी पार्थिव देह को मुखाग्नि दी।
विधायक आशीष बुटेल ने दी श्रद्धांजलि
पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल ने शहीद संजय कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और भगवान से परिजनों को इस दुख की घड़ी में सहनशक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
आईटीबीपी में सेवा और पारिवारिक पृष्ठभूमि
संजय कुमार आईटीबीपी की 90वीं बटालियन में कार्यरत थे और अरुणाचल प्रदेश में अपनी सेवाएं दे रहे थे। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे और चंडीगढ़ में उपचाराधीन थे। शहीद अपने पीछे धर्मपत्नी रजनी देवी, बेटे आर्यन, संचित और पिता शालीराम को छोड़ गए हैं।
जनता की भावभीनी विदाई
शहीद की अंतिम यात्रा में तहसीलदार पालमपुर सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए और उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी।