लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

MCD Election Result: दिल्ली एमसीडी में आप की सरकार, खत्म हुआ बीजेपी का राज

SAPNA THAKUR | 7 दिसंबर 2022 at 3:20 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। आम आदमी पार्टी को एमसीडी में जीत मिली है। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका मिला है। पिछले 15 साल की सत्ता भाजपा के हाथों से छिन गई। बीजेपी ने एमसीडी को आम आदमी पार्टी से बचाने के लिए अपने सारे ‘अस्त्र’ आजमाए थे। इसके बावजूद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की ‘झाड़ू’ ने उन्हें अपनी रणनीति से बेअसर कर दिया।

दिल्ली नगर निगम में कुल 250 वार्ड हैं। इनपर चार दिसंबर को मतदान हुआ था। इस बार कुल 50.47 प्रतिशत लोग ही वोट डालने पहुंचे। चुनाव के नतीजों पर नजर डालें तो 250 में से 134 वार्डों में आम आदमी पार्टी की जीत हुई है। भारतीय जनता पार्टी को 104 सीटों से ही संतोष करना पड़ा। कांग्रेस के खाते में 09 सीटें गईं। तीन सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार ने भी चुनाव में जीत हासिल की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]