किन्नौर जिला प्रवास / कैबिनेट मंत्री जगत सिंह मंत्री जगत सिंह नेगी का पांच दिवसीय किन्नौर दौरा
Himachalnow / किन्नौर
25 से 29 जनवरी, 2025 तक जन समस्याओं का समाधान और विभिन्न बैठकों की अध्यक्षता करेंगे
राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी 25 से 29 जनवरी, 2025 तक किन्नौर जिला के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह जन समस्याओं को सुनेंगे और जिलाधिकारियों के साथ विभिन्न महत्वपूर्ण बैठकों की अध्यक्षता करेंगे।
25 जनवरी: आगमन और ठहराव
मंत्री जगत सिंह नेगी 25 जनवरी को सायं 04:30 बजे रिकांग पिओ पहुंचेंगे। वह लोक निर्माण विश्राम गृह में रात्रि ठहराव करेंगे।
26 जनवरी: गणतंत्र दिवस समारोह में भागीदारी
26 जनवरी को मंत्री जगत सिंह नेगी प्रातः 11:00 बजे जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे।
27 जनवरी: शिकायत निवारण समिति की बैठक
27 जनवरी को मंत्री नेगी एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना भवन के सम्मेलन कक्ष में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
28 जनवरी: विकास योजनाओं और 20 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा
28 जनवरी को मंत्री जी एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना भवन के सम्मेलन कक्ष में जिला स्तरीय विकास योजना और 20 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
29 जनवरी: वन अधिकार अधिनियम और क्षेत्र विकास प्राधिकरण की बैठक
29 जनवरी को प्रातः 11:00 बजे मंत्री जी वन अधिकार अधिनियम-2006 पर जिला स्तरीय समिति के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद दोपहर 02:00 बजे वह स्थानीय क्षेत्र विकास प्राधिकरण की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।