Loading...

Mizoram Election 2023: जेडपीएम 29 सीटों पर आगे, बीजेपी और कांग्रेस…..

Ankita • 4 Dec 2023 • 1 Min Read

मिजोरम विधानसभा चुनाव 2023 की मतगणना जारी है। बता दें मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू हुई। इससे पहले राजधानी आइजोल में मतगणना केंद्र पर तैयारियां चल रही थी। मतगणना केंद्र के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

बता दें सूबे में वोटों की काउंटिंग 3 दिसंबर को होने वाली थी, लेकिन इलेक्शन कमीशन ने मिजोरम में रिजल्ट की तारीख बदल दी। अब तक के रुझानों में जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम ) 29 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, सत्ताधारी मिजो नेशनल फ्रंट 7 सीटों पर आगे है। इसके साथ ही 3 सीटों पर बीजेपी और 1 सीट पर कांग्रेस आगे चल रही है।

एमएनएफ ने 2018 के विधानसभा चुनावों में 26 सीटें हासिल की थीं। जेडपीएम ने आठ सीटें और कांग्रेस ने पांच सीटों पर जीत दर्ज की थीं। बीजेपी ने एक सीट जीतकर अपना खाता खोला था। इसके बाद हुए उपचुनावों में एमएनएफ ने दो और सीटें जीती थीं।