मिजोरम विधानसभा चुनाव के परिणाम आज जारी हुए हैं। बता दें कि मिजोरम की 40 विधानसभा सीटों पर मिजो नेशनल फ्रंट, जोरम पीपुल्स मूवमेंट, कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। जो रुझान सामने आ रहे हैं उसके मुताबिक जोरम पीपुल्स मूवमेंट राज्य में सरकार बनाने जा रही है।
जोरम पिपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) ने 26 सीटों पर जीत दर्ज की है। सत्ताधारी मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) 11 सीटों पर सिमट गई है। भाजपा 2 सीटों पर लीड के साथ तीसरे स्थान पर है, वहीं कांग्रेस की स्थिति काफी खराब रही है और वह सिर्फ 1 सीट तक ही सिमट गई है।
सूबे में विधानसभा की कुल 40 सीटें हैं और बहुमत का आंकड़ा 21 है। वोटों की काउंटिंग 3 दिसंबर को होने वाली थी, लेकिन इलेक्शन कमीशन ने मिजोरम में रिजल्ट की तारीख बदल दी। बता दें मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू हुई थी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





