Loading...

नाहन में भाजपा ने मनाई अंबेडकर जयंती, डॉ. राजीव बिंदल ने किया माल्यार्पण

PRIYANKA THAKUR • 3 Hours Ago • 1 Min Read

Himachalnow / सिरमौर

नाहन में बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई, जिसमें विधायक अजय सोलंकी ने विभिन्न स्थानों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने संविधान और सामाजिक न्याय के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। साथ ही समाज में समानता, शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया।

नाहन

नाहन बस अड्डा स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर सोमवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने भाग लेकर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम के दौरान डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने देश को ऐसा संविधान दिया, जिसने हर नागरिक को समान अधिकार और न्याय की गारंटी दी। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, शिक्षा और समर्पण की प्रेरणा देता है।

डॉ. बिंदल ने कहा कि आज आवश्यकता है कि हम उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारें और समाज में समानता, भाईचारे और न्याय की भावना को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार बाबा साहेब के सपनों को साकार करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।उन्होंने यह भी कहा कि बाबा साहेब का संदेश केवल एक वर्ग के लिए नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए मार्गदर्शक है। उनके विचारों को अपनाकर ही देश को मजबूत और समृद्ध बनाया जा सकता है।इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के योगदान को याद करते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।