Loading...

Crime / नाहन में बुजुर्ग की शिकायत पर मारपीट का मामला दर्ज, पुलिस ने जांच शुरू की

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन2 • 57 Mins Ago • 1 Min Read

Crime : नाहन के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी क्षेत्र में मारपीट का मामला सामने आया है, जिसमें एक बुजुर्ग और उनके बेटे को चोटें आने की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नाहन

फोटोस्टेट दुकान जाते समय हुई घटना

पुलिस थाना नाहन में दर्ज शिकायत के अनुसार मदन मोहन स्वामी पुत्र स्वर्गीय कांति नारायण स्वामी, निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी नाहन और सेवानिवृत्त बिजली विभाग कर्मचारी ने बताया कि 17 मई 2026 की शाम वह अपने बेटे अमित के साथ फोटोस्टेट दुकान की ओर गए थे। इसी दौरान रास्ते में रोहित और उसकी पत्नी संगीता ने उन्हें रोक लिया।

मारपीट और हमला करने के लगाए आरोप

शिकायतकर्ता के अनुसार बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया और आरोप है कि दोनों ने मारपीट शुरू कर दी। शिकायत में यह भी कहा गया है कि ईंट उठाकर हमला किया गया। इसके बाद रोहित ने अपने 6-7 अन्य साथियों को भी मौके पर बुला लिया, जिसके बाद दोबारा मारपीट की गई।

दो लोगों को चोटें आने की जानकारी

पुलिस को दी गई शिकायत में बताया गया है कि घटना में मदन मोहन स्वामी को बाजू, नाक, माथे और दांत में चोटें आई हैं, जबकि उनके बेटे अमित को बाजू और कान के पीछे चोट लगी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और दोनों पक्षों से संबंधित तथ्यों की जांच की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।

Related Topics: